“सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम का बड़ा एक्शन! 24 घंटे में नालियां साफ, डिवाटरिंग शुरू—लापरवाही पर सख्त चेतावनी; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग-अतिक्रमण पर भी चला प्रशासन का डंडा”
(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। बारिश के कारण देहरादून शहर में जलभराव की समस्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को आईटीबीपी रोड, सीमाद्वार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलभराव…













