“रामनगर में बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सेल्फी और तस्वीरों की लगी होड़, सफलता, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य का दिया अनमोल संदेश”
(शहजाद अली हरिद्वार)रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार रविवार को रामनगर के अहाना रिसॉर्ट हैलीपेड पहुँचें। रामनगर पंहुचने पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राकेश नैनवाल, संजय डॉर्बी, इंदर रावत आदि ने स्वागत किया।…













