हरीश रावत की हुंकार: “हमने बसाया था, भाजपा उजाड़ना चाहती है!” – गढ़मीरपुर के किसानों का हक बचाने के लिए सड़क पर उतरे हजारों किसान, रुड़की में फूटा गुस्सा, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में आज गढ़मीरपुर समेत आसपास के पट्टाधारक भूमिहीन किसानों ने अपने मालिकाना हक की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में रुड़की एसडीएम कार्यालय पर शुरू हुआ। किसानों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम…













