न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » चेतावनी » हरीश रावत की हुंकार: “हमने बसाया था, भाजपा उजाड़ना चाहती है!” – गढ़मीरपुर के किसानों का हक बचाने के लिए सड़क पर उतरे हजारों किसान, रुड़की में फूटा गुस्सा, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

हरीश रावत की हुंकार: “हमने बसाया था, भाजपा उजाड़ना चाहती है!” – गढ़मीरपुर के किसानों का हक बचाने के लिए सड़क पर उतरे हजारों किसान, रुड़की में फूटा गुस्सा, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में आज गढ़मीरपुर समेत आसपास के पट्टाधारक भूमिहीन किसानों ने अपने मालिकाना हक की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में रुड़की एसडीएम कार्यालय पर शुरू हुआ। किसानों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा और साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन दिल्ली तक किया जाएगा।हरीश रावत ने धरने के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसानों को मालिकाना हक दिया था, मगर वर्तमान सत्ताधारी दल ने वह आदेश रद्द कर दिया। उन्होंने ऐलान किया कि यदि किसानों को हक नहीं मिला, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा और वे स्वयं 30 जनवरी को देहरादून में महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठेंगे।किसानों का कहना था कि सिडकुल विकास के नाम पर उनकी जमीन छीनी जा रही है, जबकि उन्हें उद्योगपतियों के विकास की नहीं, अपने अस्तित्व की चिंता है। किसानों ने जोर देकर कहा – “हमारी मेहनत की जमीन हमारा हक है, इसे छीना नहीं जाएगा। हम सड़क पर उतरने से भी नहीं डरते।”कांग्रेस नेताओं ने भी इस मौके पर भाजपा सरकार पर उद्योगपतियों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। अर्जुन कर्णवाल ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ है और हर गांव में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच एकजुटता का प्रदर्शन पूरे धरने में साफ दिखाई दिया।धरना-प्रदर्शन के अंत में किसानों ने संकल्प लिया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन विधानसभा से लेकर दिल्ली तक जारी रहेगा। भीड़ में गुस्से और संघर्ष का माहौल स्पष्ट था, और किसानों का यह विरोध प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा मुद्दा बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

ALSO READ  "राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम का बड़ा प्रहार! लक्ष्य से पीछे विभागों को अंतिम चेतावनी, अब हर महीने होगी सख्त समीक्षा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 5
Users Today : 902
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 5
Users Today : 902
Users Yesterday : 728