न्यूज़ फ्लैश
“भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता” “जनसुनवाई में 51 फरियादें, 22 का मौके पर समाधान—डीएम मयूर दीक्षित ने अफसरों को दिया सख्त अल्टीमेटम, लंबित शिकायतों पर अब नहीं चलेगी ढिलाई!” “दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, 15 अक्टूबर तक हर सड़क होगी गड्ढामुक्त—डीएम मयूर दीक्षित का सख्त फरमान” “हरिद्वार में नशे पर कड़ा प्रहार! स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में गुटका-तंबाकू पर रोक, मेडिकल स्टोर भी होंगे CCTV की निगरानी में”
Home » जिम्मेदारी » “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी”

“भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उत्तराखंड से चार नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के कंधों पर एक बार फिर राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आलोक भट्ट को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक और महेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जगह मिलने से प्रदेश संगठन में भी उत्साह है। पार्टी नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के जरिए उत्तराखंड के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका दी है। नई जिम्मेदारियों के साथ इन नेताओं के सामने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को देशभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की चुनौती भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 3 4 3
Users Today : 411
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 3 4 3
Users Today : 411
Users Yesterday : 343