न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » हड़कंप » ???? देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर सनसनी: चलते-चलते क्रेटा कार में लगी आग, मिनटों में धधकी लपटें – तीनों सवारों की जान बाल-बाल बची! ????????

???? देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर सनसनी: चलते-चलते क्रेटा कार में लगी आग, मिनटों में धधकी लपटें – तीनों सवारों की जान बाल-बाल बची! ????????

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रही एक क्रेटा कार अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना हर्रावाला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर मार्ग के पास हुई। कार में तीन लोग सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित बच निकले। जानकारी मिलते ही डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत फायर सर्विस को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। समय रहते पुलिस और दमकल विभाग की सक्रियता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना ने राहगीरों और क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया है कि वाहन चलाते समय तकनीकी जांच व सावधानी बेहद जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 5 2 7
Users Today : 72
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 5 2 7
Users Today : 72
Users Yesterday : 523