न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गूलर के पास बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस, 20 यात्री घायल BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद
Home » संदेश » “रोशनाबाद में ध्वजारोहण संग गूँजे जयकारे: मनोज धनगर व साथियों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भरी देशभक्ति की हुंकार”

“रोशनाबाद में ध्वजारोहण संग गूँजे जयकारे: मनोज धनगर व साथियों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भरी देशभक्ति की हुंकार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर श्री कृष्णा गार्डन कॉलोनी में ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी देते हुए सभी ने राष्ट्र की अखंडता, एकता और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में “जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

मनोज धनगर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर भी है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। इस अवसर पर “जय अहिल्या, जय धनगर, जय मल्हार” के नारे भी लगाए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक ऊर्जावान हो गया।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर तिरंगे की शान को बरकरार रखने का वचन लिया। रोशनाबाद का यह आयोजन देशभक्ति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

 

ALSO READ  "संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण का संदेश, यमकेश्वर से योगी-धामी की हुंकार नवनिर्मित इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण, बोले योगी— भौतिक विकास साधन मात्र, शिक्षा से रुकेगा पलायन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 0 2 9
Users Today : 154
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 0 2 9
Users Today : 154
Users Yesterday : 902