न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » कार्यवाही » ???? हरिद्वार में पुलिस का बड़ा खुलासा: पिस्टल की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और चोरी की बाइकें बरामद

???? हरिद्वार में पुलिस का बड़ा खुलासा: पिस्टल की नोक पर लूटपाट करने वाले तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और चोरी की बाइकें बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लूट व चैन स्नैचिंग की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देर रात रेगुलेटर पुलिस तिराहा के पास चेकिंग के दौरान की गई, जहां पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, अंकुश और राहुल – तीनों निवासी ग्राम हुसैनपुर बहादरपुर, थाना रामराज, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) के हैं। उनके कब्जे से 34,000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

इससे पहले रानीपुर क्षेत्र निवासी वकार ने शिकायत दी थी कि बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनसे 1.20 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए। पुलिस ने तत्काल सीआईयू टीम की सहायता से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बहादराबाद क्षेत्र की स्नैचिंग घटना को भी कबूल किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ALSO READ  होम्योपैथिक डॉक्टर से साढ़े तीन लाख की रंगदारी मांगने वाले दो गुर्जर गिरफ्तार - गोली मारने की दी थी धमकी, रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में तमंचा-कारतूस-चाकू समेत दबोचा — रंगदारी का खेल हो गया फेल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 1 9
Users Today : 576
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 1 9
Users Today : 576
Users Yesterday : 1033