(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार नगर निगम में जमीन खरीद घोटाले को लेकर अब संत समाज भी मुखर हो गया है।
अवधूत मंडल आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में केवल निचले स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड कर खानापूर्ति की जा रही है,
जबकि आईएएस स्तर के अधिकारी को बचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मुख्य आरोपी अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर क्राइम ब्रांच से जांच करवाई जाए। साथ ही, लैंड यूज चेंज करने में राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है
और उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। महामंडलेश्वर का कहना है कि ऐसे मामलों में अगर बड़े अधिकारियों को नहीं पकड़ा गया तो जनता का प्रशासन से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने सरकार से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।








































Users Today : 939
Users Yesterday : 728






