न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » संगम » “संस्कार, शौर्य और अनुशासन का संगम! गुरुकुल कांगड़ी में 7 जुलाई से शुरू होगा आर्यवीर-आर्य वीरांगना दल का भव्य प्रशिक्षण शिविर”

“संस्कार, शौर्य और अनुशासन का संगम! गुरुकुल कांगड़ी में 7 जुलाई से शुरू होगा आर्यवीर-आर्य वीरांगना दल का भव्य प्रशिक्षण शिविर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय वैदिक संस्कृति एवं सभ्यता में शारीरिक सौष्ठव के साथ अनुशासन जीवन का अभिन्न है। आधुनिक युग में इस कला में विद्यार्थियों को निपुण एवं दक्ष बनाए जाने के लिए गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में आर्यवीर दल/आर्य वीरांगना दल शिविर का आयोजन 07 जुलाई से 13 जुलाई तक किया जा रहा है। कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा की अध्यक्षता में समविश्वविद्यालय अतिथि गृह सभागार में सम्पन्न हुई बैठक में आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी । बैठक में आयोजित किए जाने वाले शिविर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से वैदिक विद्वान कृपाल सिंह आर्य व बृहस्पति आर्य ने शिविर में प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की । बैठक का संचालन कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार ने किया।

इस अवसर पर कृपाल सिंह आर्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, आत्मबल एवं वर्तमान परिवेश में अपनी गौरवशाली वैदिक शिक्षा प्रणाली को दृढ़ता से विद्यार्थियों को आत्मसात करने का अवसर उपलब्ध कराते हैं। बैठक में वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह, प्रो0 राकेश जैन, प्रो0 नवनीत, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 कर्मजीत भाटिया, प्रो0 मुकेश कुमार, प्रो0 सत्येंद्र राजपूत, प्रो0 नमिता जोशी, प्रो0 सुरेखा राणा, प्रो0 मुदिता अग्निहोत्री, प्रो0 अंजली गोयल, डा0 संदीप, डा0 राकेश भूटियानी, डा0 अजय मलिक, डा0 मयंक पोखरियाल, अमित धीमान, रंजीत सिंह, धर्मवीर, मनप्रीत डा0 अंकित, कुलभूषण शर्मा, कुलदीप कुमार, रूपेश पन्त आदि उपस्थित रहे

ALSO READ  "सेवा और संस्कार का संगम: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत में 1001 छात्रों ने ली नई उड़ान, जेपी नड्डा–धामी ने दिया ‘विकसित भारत’ का मंत्र"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728