(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय स्टेट बैंक ने अपना 71वां बैंक-डे (बैंक दिवस) गुरुकुल कांगड़ी समविष्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में समविश्वविद्यालय परिसर के ऐतिहासिक स्वामी श्रद्धानन्द हॉकी मैदान प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण कर मनाया। शाखा प्रबन्धक श्वेता राजलक्ष्मी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि वातावरणीय सुरक्षा एवं मानसिक तनाव से बचने में वृक्षारोपण एक प्राकृतिक औषधि का काम करती है। इसलिए सभी को इस उत्तम कार्य में अपना सहयोग तथा समर्थन प्रदान करके भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अपने संबोधन में कुलपति प्रो0 लूथरा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण हमारे जीवन का मुल आधार है। वर्तमान दौर में बिगड़ते प्राकृतिक असंतुलन को संतुलित करने की दिशा में पहल करते हुए हम सबकों अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, जिससे कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण धरोहर के रूप में उपलब्ध करा सके।
वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह ने कहा कि आधुनिक विज्ञान से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान एवं संतुलन वृक्षारोपण के माध्यम से ही सम्भव है।
कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रोफेसर इंचार्ज बागवानी प्रो0 नवनीत, उपनोडल अधिकारी डा0 संदीप कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी डा0 शिव कुमार चौहान, बैंक वरिष्ठ सहायक अमित सिंह बिष्ट एवं सुमित कुमार, डा0 इंदु गौतम, अरविन्द कुमार, नवीन कुमार, अमित धीमान, कुलभूषण शर्मा, वेदप्रकाश थापा, जगत, विशाल जमदग्नि, हेमन्त सिंह नेगी, सतीश, बृजपाल, विकास कुमार, कुलदीप, राजेन्द्र, विकास सक्सेना, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील, करण, आशीष थपलियाल, संजीव ओझा, रंजीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, सुनील कुमार, नीरज भट्ट, नीरज बिडला, सुशील रौतेला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




































Users Today : 113
Users Yesterday : 2168
