न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » हादसा » “मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार बस!” नैनीताल के खुपी में भीषण हादसा—हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही बस पलटी, 44 वर्षीय यात्री की दर्दनाक मौत, आठ घायल; चीख-पुकार के बीच चला राहत-बचाव अभियान

“मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार बस!” नैनीताल के खुपी में भीषण हादसा—हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही बस पलटी, 44 वर्षीय यात्री की दर्दनाक मौत, आठ घायल; चीख-पुकार के बीच चला राहत-बचाव अभियान

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल। शुक्रवार की सुबह नैनीताल में बस हादसा हो गया। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही बस खुपी में पलट गई। हादसे में एक की मौत हुई और आठ बस सवार घायल हुए हैं।

हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही कुमाऊं मोटर्स यूनियन की बस ज्योलीकोट-भवाली मांर्ग पर खुपी के पास पलट गई। छह घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी जबकि दो को भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हादसे की वजह बस की तेज गति बताई जा रही है।

हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट जा रही केमू की बस संख्या यूके-04 पीए-1112 भूमियाधार क्षेत्र के खुपी में सड़क पर ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा सहित पुलिस कर्मचारी पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना पर तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल सहित एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में करीब 44 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं जबकि छह गंभीर घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल जबकि दो को भवाली अस्पताल भेजा गया है।

ALSO READ  "डॉक्टर बनाने की जिद में टूटा रिश्ता: 21 साल के इकलौते बेटे ने पिता को मारी गोली, शव के टुकड़े कर रची खौफनाक साजिश, तीन दिन बाद खुद ही पहुंचा थाने"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 0 3
Users Today : 95
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 0 3
Users Today : 95
Users Yesterday : 1368