न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निरीक्षण » चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया स्थलों का निरीक्षण

चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया स्थलों का निरीक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बैरागी कैंप, चमगादड़ टापू और ऋषिकुल मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने बताया कि ऋषिकुल मैदान में 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले जाएंगे, जहां यात्रियों के ठहराव, पेयजल, शौचालय, स्नान और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा बैरागी कैंप, नारसन बॉर्डर व पंत दीप में भी होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं ताकि भीड़ अधिक होने पर यात्रियों को सुरक्षित रोका जा सके।

उन्होंने संबंधित विभागों—PWD, विद्युत, नगर निगम आदि को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 25 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण का कोटा 60:40 रहेगा, जिसे आवश्यकता अनुसार समायोजित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और मौके पर ही समन्वय बैठक कर कार्यों की समीक्षा की गई।

ALSO READ  “पुलिस लाइन रोशनाबाद में SSP नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त निरीक्षण: परेड से लेकर भोजन तक हर व्यवस्था की ली बारीकी से खबर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496