न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » क्राइम » हलवाहेडी: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, पुलिस बनी खुद वादी

हलवाहेडी: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, पुलिस बनी खुद वादी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई।

यह घटना ग्राम हलवाहेड़ी की है, जहां बुधवार सुबह करीब 9 बजे ट्रैक्टर चालक खुर्शीद खेत से खाली ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने तेज और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए मासूम आवान पुत्र रिजवान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना पर बहादराबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। आरोपी चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली को सांय पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक को जेल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर देने से इनकार कर दिया, जिससे आपसी समझौते की आशंका जताई गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने खुद वादी बनकर चालक खुर्शीद के खिलाफ अपराध संख्या 149/25 धारा 105, 281 BNS में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैक्टर खाली था और किसी प्रकार की खनन सामग्री से संबंधित नहीं थी

ALSO READ  शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात में विवाद के बाद चाकू से हमला, एक युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 2
Users Today : 717
Users Yesterday : 496