न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » देश » हरिद्वार: भगत सिंह चौक के पास खड़ी दो कारों में लगी आग, चंद मिनटों में खाक हुई गाड़ियां

हरिद्वार: भगत सिंह चौक के पास खड़ी दो कारों में लगी आग, चंद मिनटों में खाक हुई गाड़ियां

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भगत सिंह चौक के पास सड़क किनारे खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई।

आग इतनी तेज़ थी कि दोनों कारें कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गाड़ियां एक सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी थीं और ठीक उनके पास ही कूड़े का एक बड़ा ढेर पड़ा था। आशंका जताई जा रही है

कि कूड़े में लगी आग धीरे-धीरे कारों तक पहुंची और देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

फायर टेंडर की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई।मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। यह घटना एक बार फिर शहर में कूड़ा प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।


—

ALSO READ  अमित शाह ने वक्फ बिल पर कहा 'हमने हिंदी में लालू जी की विश न्यूज को पूरा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 7
Users Today : 642
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 7
Users Today : 642
Users Yesterday : 496