न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » चुनाव » उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: तीन बच्चों वाले प्रत्याशियों को मिली चुनाव लड़ने की छूट

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: तीन बच्चों वाले प्रत्याशियों को मिली चुनाव लड़ने की छूट

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के बाकी 12 जिलों में पंचायतों का कार्यकाल पिछले वर्ष ही समाप्त हो गया था, जिसके बाद सरकार ने प्रशासकों की नियुक्ति की थी। अब संभावना जताई जा रही है कि जून 2025 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

इस बार चुनावों में तीन बच्चों वाले उम्मीदवारों को भी भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया है। पहले नियम था कि 27 सितंबर 2019 के बाद जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे, वे पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते थे। यह मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां अदालत ने आदेश दिया कि जुड़वा बच्चों को एक ही संतान माना जाए।

हालांकि शासन द्वारा जारी आदेश में कट ऑफ डेट 25 जुलाई 2019 निर्धारित की गई थी, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस विरोधाभास को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने “उत्तराखंड पंचायती राज (संशोधन) अध्यादेश 2025” तैयार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संशोधन को मंजूरी दे दी है और इसे राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

संशोधन के बाद अब 25 जुलाई 2019 से पहले जिन उम्मीदवारों की तीन संतानें हैं, वे पंचायत चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। यह निर्णय कई संभावित प्रत्याशियों के लिए राहत लेकर आया है। इस कदम से पंचायत चुनावों में अधिक भागीदारी की उम्मीद है और राजनीतिक सक्रियता को बढ़ावा मिलेगा।

773 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *