न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » सफलता » उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री का किया अभिनंदन

उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री का किया अभिनंदन

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 17 मई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्रालय का सर्वसम्मति से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया।

मंत्रिपरिषद ने इस अभियान को भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्रस्ताव में कहा गया कि यह अभियान भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मबल का प्रतीक बनकर सामने आया है। यह सफलता भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरभूमि है, जहां के हजारों युवक देश की सेना में सेवा देते हैं और देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने न केवल सेना की श्रेष्ठता को सिद्ध किया है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व और रक्षा मंत्रालय की दूरदर्शिता को भी दर्शाया है।
मंत्रिपरिषद द्वारा पारित यह प्रस्ताव भारत सरकार एवं रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा, ताकि उत्तराखण्ड की जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया जा सके। बैठक में सभी मंत्रियों ने एक स्वर में भारतीय सेना के साहसिक अभियान की सराहना की और राष्ट्रहित में किए गए इस कार्य को गौरवपूर्ण बताया।
332 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”