न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » संदेश » “देवभूमि की तरक्की की पटरी पर त्रिवेन्द्र का विज़न — रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में रखी विकास की रूपरेखा, ‘Himalayan Threads’ से दिया स्वदेशीता का संदेश”

“देवभूमि की तरक्की की पटरी पर त्रिवेन्द्र का विज़न — रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात में रखी विकास की रूपरेखा, ‘Himalayan Threads’ से दिया स्वदेशीता का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान उत्तराखंड में रेलवे से जुड़ी विकासपरक योजनाओं एवं आगामी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद श्री रावत ने प्रदेश के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने, रेल पर्यटन को बढ़ावा देने, तथा देवभूमि के तीर्थस्थलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में विशेष पहल पर बल दिया।

भेंट के दौरान सांसद रावत ने लक्सर, रुड़की और देहरादून क्षेत्र की रेल सेवाओं से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी विषयों को प्राथमिकता के साथ समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद श्री रावत ने देवभूमि उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा अपने परिश्रम, कौशल और सृजन से निर्मित “Himalayan Threads” ब्रांड के हस्तनिर्मित स्वदेशी उत्पाद भी केंद्रीय मंत्री को भेंट किए।स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार ये उत्पाद ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना, ‘नारी शक्ति’ के स्वाभिमान और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सशक्त प्रतीक हैं।

सांसद श्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल आज आधुनिकता, सुरक्षा और यात्री-सुविधा का वैश्विक उदाहरण बन रही है। रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि यह विकास, विश्वास और अवसरों की नई पटरी बिछा रही है।

सांसद श्री रावत आगे कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को साकार करने में रेल जैसी बुनियादी अवसंरचनाएँ और स्थानीय स्वदेशी उद्यमिता दोनों का सामंजस्य अत्यंत आवश्यक है। जब रेल की रफ्तार और नारी शक्ति का स्वाभिमान साथ चलते हैं, तब आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न साकार होता है।

ALSO READ  “ग्लोबल आपदा समाधान की ओर देहरादून का कदम: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डब्ल्यूएसडीएम-2025 के समापन पर दिया ‘एक पृथ्वी–एक भविष्य’ का संदेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 7
Users Today : 230
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 7 7
Users Today : 230
Users Yesterday : 930