न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » बैठक » “बहादराबाद प्रेस क्लब की आम सभा में दिखी जबरदस्त एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर हुआ बड़ा मंथन, भविष्य की रणनीति पर बनी ठोस रूपरेखा”

“बहादराबाद प्रेस क्लब की आम सभा में दिखी जबरदस्त एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर हुआ बड़ा मंथन, भविष्य की रणनीति पर बनी ठोस रूपरेखा”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। बहादराबाद प्रेस क्लब (रजि.) की आम सभा रविवार को सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना और भविष्य की रणनीति तय करना रहा।

आम सभा में अध्यक्ष बीबी चंदेला की अध्यक्षता में विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र नारायण, सचिव हितेश चौहान, सहसचिव संजय लंबा, कोषाध्यक्ष हन्नी कथुरिया, संरक्षक सनत शर्मा और अर्जुन नागयान सहित कई सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा आशीष शर्मा, नवनीत शर्मा, विवेक शर्मा, सुखदेव निर्भय और पुरुषोत्तम खरोला ने भी बैठक में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने प्रेस क्लब को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों के अधिकारों की प्रभावी ढंग से रक्षा की जा सकती है। साथ ही पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, उनके कार्य वातावरण और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा की गई।

सदस्यों ने सुझाव दिया कि क्लब को अधिक सक्रिय बनाते हुए समय-समय पर प्रशिक्षण, संवाद कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए, ताकि पत्रकारों के कौशल विकास के साथ-साथ आपसी समन्वय भी बेहतर हो सके।

अंत में अध्यक्ष बीबी चंदेला ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ALSO READ  "देहरादून में योग का महाकुंभ: 19 जून को CM धामी की अगुवाई में ‘रन फॉर योग’, 21 जून को हजारों लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास, योगमय होगा पूरा उत्तराखंड"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 0 8
Users Today : 753
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 0 8
Users Today : 753
Users Yesterday : 1179