(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल/हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए दो वारंटियों को उनके घरों से दबोच लिया। पुलिस टीम ने तत्परता और सजगता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र मांगे राम निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल (वाद संख्या 1059/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम) और गुलाम साबिर पुत्र सलीम निवासी महमूदपुर, थाना कलियर (वाद संख्या 24/2021, धारा 356/328/120 बी आईपीसी) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को उनके मस्कन से वारंट दिखाकर विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेंद्र ममगई, अ.उ.नि. हरीश चन्द्र शाह, कांस्टेबल हरी सिंह और कांस्टेबल मनीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना सिडकुल पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


































