न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » पहल » “पत्रकारों के परिवारों को मिला संबल: डीएम–एसएसपी ने सौंपे 5-5 लाख के सहायता चैक, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जागी नई उम्मीद”

“पत्रकारों के परिवारों को मिला संबल: डीएम–एसएसपी ने सौंपे 5-5 लाख के सहायता चैक, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जागी नई उम्मीद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) से मृतक पत्रकार आश्रितो एवं गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकारों को आर्थिक सहायता का चैक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा वितरित किए गए,इस अवसर पर पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य शशि शर्मा एवं अमित शर्मा मौजूद रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा समाज के हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है। तथा आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को इव गंभीर बीमारी के कारण मृतक पत्रकारों के आश्रितों एवं गंभीर रूप से बीमार सक्रिय पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जो कि एक सराहनीय कार्य है।उन्होंने कहा कि जो पत्रकार ईमानदारी ,नागरिक कर्तव्य व शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करते हुए अल्पसमय में चले गए उनके आश्रित परिजनों को मुख्यमंत्री की ओर से 5 लाख की सहायता देकर एक अभिभावक की अनुभूति कराई है।पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा व अमित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार व सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी जी की सकारात्मक पहल ने पहली बार शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया की 15 मृतक पत्रकारों के परिजनों व 2 गम्भीर बीमारियों से ग्रस्त पत्रकारों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।हरिद्वार जनपद से श्रीमती अक्षिता शर्मा पत्नी अरुण शर्मा,श्रीमति सरिता पत्नी अमर सिंह व श्रीमती चंदा देवी पत्नी नरोत्तम शर्मा तथा गम्भीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकार विवेक शर्मा को 5-5 लाख के चैक वितरित किये गए।

ALSO READ  "सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर निकले एआरटीओ निखिल शर्मा, हरिद्वार की सड़कों पर दिखी सादगी… जनता बोली- ऐसे अफसर हों तो बदलेगा देश!"

इस दौरान एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष् धर्मेंद्र चौधरी,जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित पत्रकारगण मुख्य रुप से शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 5
Users Today : 680
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 5
Users Today : 680
Users Yesterday : 1179