न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » मतदान » हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव 2025 की घोषणा: 13 रिक्त पदों पर 29 मई को होगा मतदान

हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव 2025 की घोषणा: 13 रिक्त पदों पर 29 मई को होगा मतदान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन 2025 की अधिसूचना जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह अधिसूचना उन पदों के लिए है, जो ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रतिनिधियों की मृत्यु, त्यागपत्र अथवा नामांकन न होने जैसे कारणों से रिक्त हुए हैं।

अधिसूचना के अनुसार विकासखण्ड बहादराबाद, रूड़की, भगवानपुर, नारसन व लक्सर की ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं सदस्य पदों पर उप-निर्वाचन कराया जाएगा। कुल 13 पदों पर चुनाव होंगे, जिनमें महिला, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित व अनारक्षित पद शामिल हैं।

निर्वाचन की प्रक्रिया हेतु आदर्श आचार संहिता 15 मई से 31 मई 2025 तक प्रभावी रहेगी। नामांकन प्रक्रिया 19 व 20 मई को चलेगी, जबकि 21 मई को जांच एवं 22 मई को नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन होगा। मतदान 29 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और मतगणना 31 मई को सुबह 8 बजे से होगी।

नामांकन, जांच, प्रतीक आवंटन व मतगणना की समस्त प्रक्रिया संबंधित विकासखण्ड मुख्यालयों पर संपन्न होगी।

जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ALSO READ  "मतदान केवल संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की आकांक्षाओं का संकल्प है – त्रिवेन्द्र, बोले हर निर्णय जनता और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से ही बढ़ती है लोकतंत्र की खूबसूरती"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 6
Users Today : 246
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 6
Users Today : 246
Users Yesterday : 861