न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “संविधान दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई शपथ, न्याय-स्वतंत्रता-समानता के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश” BIG BREAKING:: हरिद्वार में बड़ा फैसला! पूरे नगर निगम क्षेत्र में मीट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध, ज्वालापुर भी आएगा दायरे में—50 हजार से 1 लाख तक जुर्माने की तैयारी! BIG BREAKING:: सौंग-जमरानी बांध परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश; मार्च 2027 तक कॉफर डैम निर्माण का लक्ष्य BIG BREAKING:: नशे से दूरी, विकसित भारत की मजबूरी नहीं जिम्मेदारी! युवाओं को नशामुक्त जीवन का दिलाया संकल्प, प्रियंका शुक्ला ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश BIG BREAKING:: बहादराबाद में धूल-मिट्टी का कहर! सड़क पर उतरे ग्रामीण, मिट्टी से लदे ट्रकों को रोककर NHAI के खिलाफ फूटा गुस्सा BIG BREAKING:: संविधान दिवस पर IPS आयुष अग्रवाल ने 40वीं वाहिनी PAC में दिलाई शपथ, संविधान की गरिमा और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का लिया संकल्प”
Home » आक्रोश » BIG BREAKING:: बहादराबाद में धूल-मिट्टी का कहर! सड़क पर उतरे ग्रामीण, मिट्टी से लदे ट्रकों को रोककर NHAI के खिलाफ फूटा गुस्सा

BIG BREAKING:: बहादराबाद में धूल-मिट्टी का कहर! सड़क पर उतरे ग्रामीण, मिट्टी से लदे ट्रकों को रोककर NHAI के खिलाफ फूटा गुस्सा

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। बहादराबाद कस्बे में उड़ती धूल और सड़कों पर जमा मिट्टी से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। निर्माण कार्य के नाम पर लगातार मिट्टी से लदे ट्रकों के आवागमन और सड़क पर फैली धूल से परेशान ग्रामीणों ने ट्रकों को बीच रास्ते में रोककर विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने ट्रकों को कतार में खड़ा कर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई।

 धूल के गुबार से परेशान स्थानीय लोग

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के नाम पर बहादराबाद कस्बे के लोगों को धूल-मिट्टी के बीच रहने को मजबूर कर दिया गया है। मिट्टी से लदे ट्रकों के लगातार गुजरने से पूरे कस्बे में धूल का गुबार छाया रहता है। सड़कों पर मिट्टी और रेत जमा होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हालात इतने खराब हैं कि उड़ती धूल दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और क्षेत्रीय निवासियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न तो सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही जमा मिट्टी को हटाने की व्यवस्था की जा रही है। इसी लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने मिट्टी से लदे ट्रकों को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया।

ALSO READ  "शिवालिक नगर के वार्ड 7 में गंदगी, अंधेरे और लापरवाही से त्रस्त जनता: नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सभासद ने ठेकेदारी सिस्टम को घेरा"

 सफाई और पानी छिड़काव की मांग

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक सड़क की नियमित सफाई और पानी का छिड़काव सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक ट्रकों को कस्बे से गुजरने नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर स्थानीय आबादी की परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अब ग्रामीणों का आक्रोश सीधे NHAI की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल समस्या का समाधान करें, ताकि कस्बे के लोगों को धूल और मिट्टी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 5 9 0
Users Today : 675
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 5 9 0
Users Today : 675
Users Yesterday : 378