(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। जनपद हरिद्वार में सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी और सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे कुल 22 व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया गया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 5500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। साथ ही आरोपियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने और न पिलाने की कड़ी चेतावनी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा और आम लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है।


































