न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » हड़कंप » “गंग नहर किनारे बाग में मिली 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश से मचा हड़कंप, पास खड़ी मिली मोटरसाइकिल ने बढ़ाई रहस्य की परतें – हत्या की आशंका में पुलिस की तेज़ छानबीन”

“गंग नहर किनारे बाग में मिली 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश से मचा हड़कंप, पास खड़ी मिली मोटरसाइकिल ने बढ़ाई रहस्य की परतें – हत्या की आशंका में पुलिस की तेज़ छानबीन”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। गंग नहर के समीप स्थित एक बाग में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके से पुलिस को शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। मोटरसाइकिल के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

मंगलौर के सीओ अभिनय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि शव का हुलिया घोसीपुरा से लापता एक व्यक्ति से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई जा रही है।

ALSO READ  "लक्सर कोर्ट पेशी के दौरान दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, पुलिस वाहन पर हमले में घायल कुख्यात बदमाश विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान तोड़ा दम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 5
Users Today : 235
Users Yesterday : 861