न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » जनसुनवाई » “खाट पर सजी जन चौपाल, पगड़ी पहन बने ‘गांव के मुखिया’ – आर्यनगर कांगड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की हर पीड़ा, 5 लाख से ज्यादा समस्याओं के समाधान का किया भरोसा”

“खाट पर सजी जन चौपाल, पगड़ी पहन बने ‘गांव के मुखिया’ – आर्यनगर कांगड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की हर पीड़ा, 5 लाख से ज्यादा समस्याओं के समाधान का किया भरोसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के ग्राम आर्यनगर कांगड़ी में ग्रामीणों की परंपरागत खाट बिछाकर जन चौपाल लगाई। जिसमें पंच या मुखिया की भांति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पगड़ी पहनाकर अपना सर्वमान्य बनाकर बैठाया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज ग्रामीणों को बहुत ही भाया और देखने के लिए पीछे से आगे की ओर उमड़ पड़े। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की व्यवस्था से हर कोई चौपाल का कायल दिखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ओजस्वी भाषण से सभी को प्रभावित किया और हर किसी को आश्वस्त किया कि समस्या कैसी भी हो, सभी का समाधान होगा।रविवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर कांगड़ी ग्राम में हुए जनता के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन जन की चौपाल, जन जन के द्वार कार्यक्रमों में 5 लाख से अधिक की समस्या सुनी गई। 45 दिन का कार्यक्रम तय किया गया, लेकिन इन्हें सभी को फायदा हुआ। इसे 20 दिन के लिए बढ़ा दिया। दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हीं के घर पर जाएंगे। मानको के अनुसार सभी व्यवस्था की जा रही है। ये लगातार बढेगा। कृषि, पर्यटन के क्षेत्र में पहला स्थान मिला है। खनन में 1200 करोड़ रेवन्यु हो गया है। 3.56 हजार करोड़ एमओयू हस्ताक्षर किए। 1 लाख करोड़ के काम शुरू हो गए। स्टार्ट अप में भी तेजी से काम हुआ है। प्रयागराज में हुआ अभिनन्दन सभी प्रदेश वाशियो का हुआ है। यूसीसी क़ानून लागू किया। इससे देश में तीन तलाक नहीं होगा, हलाला नहीं होगा। इससे विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा। लिविंग की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने दी हुई है, प्रदेश में हैवानियत न हो इसे रोकने का काम किया है। तुष्टिकरण करने वालों को नहीं पचा। स्वामी युवा मोर्चा के साथी है। गांव का नाम आर्यनगर हो गया है।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दोबारा से फिर से सरकार आई। मुख्यमंत्री धामी 24 घंटों में से 18-18 घंटे जनता के बीच में रहकर और हर वर्ग की उन्नति और विकास के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी का अभिनंदन स्वागत किया।महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने मुख्यमंत्री धामी को सनातन का रक्षक बताते हुए कहा कि वे बोलते कम है और काम ज्यादा करते हैं। आज गांवो में बहुत ज्यादा काम हुआ। उत्तराखंड में चारधाम के बाद पांचवे धाम धामी है। उन्होंने विकास की धारा बहाकर मॉडल प्रदेश बनाकर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा जनता की समस्याओ को सुनकर उनका निवारण कराते है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल, जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता, महंत ऋषिश्वरानन्द, रुड़की मेयर अनिता अग्रवाल, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, ओम प्रकाश जमदग्नि, संत जगजीत सिंह, बलवंत सिंह चौहान, प्रखर कश्यप, अमित चौहान, सागर गोयल, मानवेंद्र सिंह, जसवीर चौधरी, मास्टर सत्यपाल,

जिलाध्यक्ष मधु सिंह, अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, अमन त्यागी, मनीष चौधरी, विक्रम भुल्लर, महंत रविदेव शास्त्री, तेलूराम वाल्मीकि, आर्यनगर के प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान योगेश चौहान, यशवंत सिंह, सुनील बिष्ट, प्रधान पुष्पा देवी आदि शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 2 4 2
Users Today : 195
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 2 4 2
Users Today : 195
Users Yesterday : 827