न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » अभियान » “कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान: चमगादड़ टापू से 8 टन कचरा साफ, ‘स्वच्छ हरिद्वार–स्वस्थ हरिद्वार’ की ओर बड़ा कदम”

“कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान: चमगादड़ टापू से 8 टन कचरा साफ, ‘स्वच्छ हरिद्वार–स्वस्थ हरिद्वार’ की ओर बड़ा कदम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन के पश्चात जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर को पुनः स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाने के लिए वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में Shantikunj, Patanjali तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। चमगादड़ टापू क्षेत्र में शांतिकुंज के सहयोग से सेनेटरी इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सेमवाल के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया गया। शांतिकुंज के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर कांवड़ यात्रियों द्वारा छोड़े गए अपशिष्ट को हटाया। इस क्षेत्र से कुल 8 टन कचरा एकत्रित कर वैज्ञानिक विधि से निस्तारित किए जाने हेतु भेजा गया।इसी क्रम में रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह के नेतृत्व में Patanjali के 80 विद्यार्थियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। यहाँ से लगभग 4 टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।नगर निगम हरिद्वार द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान करने वाले सभी स्वयंसेवकों, संस्थाओं एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे “स्वच्छ हरिद्वार – स्वस्थ हरिद्वार” की दिशा में एक सकारात्मक एवं सशक्त पहल बताया गया। जनसहभागिता, प्रशासनिक सक्रियता और संस्थागत सहयोग के इस समन्वय ने हरिद्वार को पुनः स्वच्छता की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ALSO READ  मुख्यमंत्री धामी के अभियान को मिला ज़मीनी ज़ोर — SSP डोबाल के निर्देश पर SI खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में मूलदासपुर ने दिखाई नशे के खिलाफ एकता की ताकत, जागरूकता रैली से गांव में गूंजे बदलाव के स्वर!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 8
Users Today : 523
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 8
Users Today : 523
Users Yesterday : 496