न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » वीडियो बनवाते-बनवाते जिंदगी हार गया: हरिद्वार गंगनहर में नहाते वक्त डूबा युवक

वीडियो बनवाते-बनवाते जिंदगी हार गया: हरिद्वार गंगनहर में नहाते वक्त डूबा युवक

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में गंगनहर में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सहारनपुर से दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक का दोस्त उसका वीडियो बना रहा था। नहाने के लिए युवक रेलिंग पार कर गहराई में उतर गया था, जहां तेज बहाव ने उसे बहा लिया।मृतक की पहचान विकास (40), पुत्र रामचंद्र, निवासी पंजाबी बाग, सहारनपुर के रूप में हुई है। विकास अपने तीन दोस्तों प्रमोद कुमार, सागर और विवेक त्यागी के साथ रविवार को हरिद्वार घूमने आया था। सभी ने गोविंदपुरी गंगनहर घाट पर स्नान करने का कार्यक्रम बनाया।नहाते समय विकास रेलिंग पार कर नहर की गहराई में चला गया। इसी दौरान उसका एक दोस्त उसका वीडियो बना रहा था। अचानक विकास बहाव में संतुलन खो बैठा और कुछ ही क्षणों में तेज धाराओं में बह गया।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। युवक का शव अगली सुबह पथरी पावर हाउस के पास बरामद हुआ।

यह हादसा एक बार फिर गंगा व नहर में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दे गया है। प्रशासन लगातार गहराई वाले क्षेत्रों में न उतरने और रेलिंग पार न करने की अपील करता रहा है, लेकिन लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है।

511 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *