न्यूज़ फ्लैश
“फेरूपुर में गूंजा सियासी दमखम: मदन कौशिक का भव्य स्वागत, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने ठोकी 2027 विधानसभा टिकट की जोरदार दावेदारी!” “हरिद्वार बना ‘बिजनेस हब’—मल्टी स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला में 10 से अधिक LOI साइन, गांव के उत्पादों को मिला राष्ट्रीय बाजार का रास्ता, किसानों-उद्यमियों और सहकारिताओं के लिए खुली तरक्की की नई राह!” “12 हजार की रिश्वत में फंसा ‘आम’ का खेल! किच्छा में विजिलेंस का बड़ा जाल, उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे रंगे हाथ गिरफ्तार — भ्रष्टाचार पर सख्त वार” “जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त आदेश—तुरंत दें कार्मिकों की सूची, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई!” “शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्क सौंदर्यीकरण से लेकर सड़कों और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भव्य शुभारंभ” “आस्था का महासंगम 2027: हरिद्वार में सजेगा दिव्य कुंभ मेला, साधु-संतों का जोश हाई—सरकार की तैयारियों पर पुष्कर सिंह धामी और नरेन्द्र मोदी को सराहना!”
Home » शुभारंभ » “शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्क सौंदर्यीकरण से लेकर सड़कों और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भव्य शुभारंभ”

“शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार तेज: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्क सौंदर्यीकरण से लेकर सड़कों और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भव्य शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 1 स्थित के-163 पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही वार्ड संख्या 12 में रामधाम कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण, फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क एवं पुलिया निर्माण तथा कृपाल नगर में पुलिया निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य व्यक्ति, सभासद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए विभिन्न वार्डों में लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि के-163 पार्क के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पार्क के चारों और टाईल्स,प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को एक सुंदर एवं उपयोगी पार्क उपलब्ध हो सके।

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि वार्ड संख्या 12 के रामधाम कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण, फ्रेंड्स कॉलोनी में सड़क एवं पुलिया निर्माण तथा कृपाल नगर में पुलिया निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या का भी समाधान होगा।अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य शिवालिक नगर को एक स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित नगर बनाना है। इसके लिए सड़क, नाली, पार्क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताई और नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, गरिमा सिंह, राज कुमार यादव, हरि ओम चौहान व रमेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, रवि वर्मा,सूरज नेगी, राहुल जी , बिजेंद्र रवींद्र , रवि कुमार,पंडित पूर्णानंद सेमवाल लक्ष्मी प्रसाद , जीवानंद जी,अरुण, अश्वनी ,पवन गर्ग, एस पी गर्ग, सुरेन्द्र रावत, एस के मेहता, एस के जैन, भुवन भट्ट, दिनेश चौहान, सुरेन्द्र करणवाल, बलराम नौटियाल, हरकेश, सुरेन्द्र पाल,ब्रजेश बाजपेयी, विपुल पंत, मुकेश, जी डी भट्ट, देश राज, सतपाल, अर्जुन, नन्दवीर,राजीव त्यागी, श्याम लाल, एस सी मित्तल, बाजपेयी, हिमांशु, गौरव उपाध्याय, भुवन भट्ट, दीपक भट्ट, दिवेन्द्र रावत, सूरज नेगी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

147 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार बना ‘बिजनेस हब’—मल्टी स्टेकहोल्डर्स कार्यशाला में 10 से अधिक LOI साइन, गांव के उत्पादों को मिला राष्ट्रीय बाजार का रास्ता, किसानों-उद्यमियों और सहकारिताओं के लिए खुली तरक्की की नई राह!”