न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » स्वागत » “फेरूपुर में गूंजा सियासी दमखम: मदन कौशिक का भव्य स्वागत, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने ठोकी 2027 विधानसभा टिकट की जोरदार दावेदारी!”

“फेरूपुर में गूंजा सियासी दमखम: मदन कौशिक का भव्य स्वागत, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने ठोकी 2027 विधानसभा टिकट की जोरदार दावेदारी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र फेरूपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय भाजपा नेता ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान के कार्यालय पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मंत्री मदन कौशिक का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में पार्टी की मजबूती, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है और हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में भी कई योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

वहीं, कार्यक्रम के दौरान ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के बीच विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं और पार्टी यदि उन्हें मौका देती है तो वह हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़कर जीत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

चौहान ने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ALSO READ  "हरिद्वार में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा! DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत, फल-जूस वितरित कर जीता कांवड़ियों का दिल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 7
Users Today : 23
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 7
Users Today : 23
Users Yesterday : 951