न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!” “बहादराबाद के जय मैक्सवेल अस्पताल में सियासी दिग्गजों का जमावड़ा, त्रिवेंद्र-मदन कौशिक के आगमन से बढ़ी रौनक, भव्य स्वागत ने जीता सबका दिल” “जनता दरबार में गरजे मंत्री प्रदीप बत्रा: पानी-बिजली से लेकर पुल निर्माण तक सख्त निर्देश, कहा—हर समस्या का होगा तुरंत समाधान” “संत समाज की नई हुंकार: अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन, महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम विशाल दास को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी” “हरिद्वार को मिला नया वित्तीय सारथी: एडीएम वैभव गुप्ता ने संभाला पदभार, राजस्व वसूली और लंबित मामलों पर रहेगा फोकस” “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’”
Home » रोशन » “उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन! नैनीताल में तैनात आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में चयन, सुरक्षा सहायक बनकर देश की सेवा का मिला गौरव”

“उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन! नैनीताल में तैनात आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में चयन, सुरक्षा सहायक बनकर देश की सेवा का मिला गौरव”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि जनपद नैनीताल में तैनात आरक्षी किशन सिंह का चयन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। उन्हें अधिकतम चार वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए विदेश मंत्रालय में नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि उनके अनुशासित आचरण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम मानी जा रही है।

इस चयन से न केवल आरक्षी किशन सिंह का मान बढ़ा है, बल्कि उत्तराखण्ड पुलिस का भी गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह चयन उत्तराखण्ड पुलिस के लिए सम्मान और गर्व की बात है।

पुलिस महानिदेशक ने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा विदेश मंत्रालय में कार्य करते हुए भारत सरकार और उत्तराखण्ड पुलिस की प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे

179 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा—खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर सीज, वाहन चालकों में मचा हड़कंप!”