न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » ऐलान » “अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को समर्पित: सलेमपुर गांव का नाम लोकमाता , मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान”

“अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को समर्पित: सलेमपुर गांव का नाम लोकमाता , मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, रोशनाबाद – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोशनाबाद में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ऐलान किया कि ग्राम सभा सलेमपुर का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर लोकमाता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की वह पुण्यात्मा हैं, जिन्होंने नारीशक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने काशी, द्वारका, अयोध्या, मथुरा, सोमनाथ, रामेश्वरम् से लेकर बद्रीनाथ, केदारनाथ और हरिद्वार तक कई मंदिरों और घाटों का पुनर्निर्माण कराया।मुख्यमंत्री ने पाल-धनगर समाज के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि यह समाज भारत की पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है और आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनकी मेहनत, निष्ठा और आत्मसम्मान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सैकड़ों वर्षों तक विदेशी आक्रांताओं और स्वतंत्रता के बाद भी गुलामी की मानसिकता से ग्रसित सरकारों ने हमारी महान विभूतियों को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। अब केंद्र सरकार और राज्य सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण के लिए समर्पित है।मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि केदारखंड और मानसखंड के मंदिर क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण, हरिपुर कालसी में यमुनातीर्थ का पुनरुद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसे परियोजनाएं इसी दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम हैं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय कुमार रोहिला, राज्यमंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रणव सिंह चैंपियन, राजीव शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और धनगर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ALSO READ  "अल्मोड़ा से उठी मिट्टी बचाने की हुंकार: ‘खेत बचाओ अभियान’ को जनआंदोलन बनाने का धामी का आह्वान, किसानों के लिए 6 करोड़ की तारबाड़ योजना का बड़ा ऐलान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 1 3
Users Today : 858
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 1 3
Users Today : 858
Users Yesterday : 1179