न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » आंदोलन » “पुरानी पेंशन बहाली की हुंकार! हरिद्वार से दिल्ली तक गूंजेगा आंदोलन, 25 नवंबर को लाखों कर्मचारी–शिक्षक एकजुट होकर नई पेंशन योजना के खिलाफ भरेंगे बिगुल”

“पुरानी पेंशन बहाली की हुंकार! हरिद्वार से दिल्ली तक गूंजेगा आंदोलन, 25 नवंबर को लाखों कर्मचारी–शिक्षक एकजुट होकर नई पेंशन योजना के खिलाफ भरेंगे बिगुल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अटेवा पश्चिम उत्तरप्रदेश के प्रभारी चंद्रहास सिंह हरिद्वार आगमन पर गढ़वाल मंडल विकास कुमार शर्मा जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरछीवाल एवं जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी एवं अन्य के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । हरिद्वार की एनएमओपीएस की टीम के स्वागत के बाद हरिद्वार टीम के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून रवाना हो गए जहां पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली महामंत्री इंजीनियर मुकेश कुमार रतूड़ी एवं कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा द्वारा स्वागत किया गया । पी डब्ल्यू डी के प्रांतीय कार्यालय सद्भावना भवन में आगामी 25 नवंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से बातचीत की गई । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह द्वारा जानकारी दी गई की 25 नवंबर को दिल्ली में एनपीएस नई पेंशन योजना एवं यूपीएस यूनिफाइड पेंशन योजना के खिलाफ पूरे भारत से लाखों की संख्या में कर्मचारी शिक्षक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में एकत्रित होंगे और अपनी प्रतिष्ठित ओपीएस पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद करेंगे ।

उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी 25 नवंबर के दिल्ली के कार्यक्रम में भारी भारी संख्या में उत्तराखंड से शिक्षक कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे । प्रांतीय महामंत्री इंजीनियर मुकेश रतूड़ी द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस एवं यूपीएस का आप्शन कर्मचारियों को दिया जा सकता है तो ओपीएस का क्यों नहीं । गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि जल्द ही गढ़वाल मंडल की एक बैठक बुलाई जायेगी जिसमें सात जनपदों के पदाधिकारियों के साथ 25 नवंबर की तैयारी की समीक्षा की जायेगी ।

ALSO READ  हरिद्वार: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन भुगतान को लेकर उग्र हुआ कर्मचारियों का आंदोलन, ओपीडी बंद, तालाबंदी व नारेबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 8
Users Today : 673
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 8
Users Today : 673
Users Yesterday : 1179