न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम!
Home » मौसम » उत्तराखंड में मौसम का जादू! बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी से सफेद हुई घाटियां, ठंड और रौनक दोनों ने मचाया धमाल

उत्तराखंड में मौसम का जादू! बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी से सफेद हुई घाटियां, ठंड और रौनक दोनों ने मचाया धमाल

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को बदरीनाथ, केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में इस सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे पहाड़ों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दोपहर करीब 1:30 बजे से केदारनाथ की पहाड़ियों पर बर्फ गिरनी शुरू हुई, जिसके बाद आसपास का नजारा सफेद चादर में लिपट गया।

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि 6 और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और कई जिलों में बारिश हो सकती है। केदारनाथ में बर्फबारी के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ऊनी कपड़े, रेनकोट और जरूरी सामान साथ लेकर ही यात्रा करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

बदरीनाथ धाम में भी मौसम ने रुख बदल लिया है। सोमवार दोपहर बाद से धाम के आसपास की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई। नर नारायण पर्वत, उर्वशी पर्वत, माणा गांव और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं, जिससे पूरा क्षेत्र बेहद मनमोहक दृश्य में बदल गया। बदरीनाथ धाम में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि बर्फबारी से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इधर, हेमकुंड साहिब में भी मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है और वातावरण में एक अलग रौनक दिखाई दी। यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है, जिससे हेमकुंड की घाटी ने भी बर्फ की पतली परत ओढ़ ली है।

ALSO READ  ⛈️ ऑरेंज अलर्ट: हरिद्वार-पौड़ी में बहादराबाद, लक्सर, मंगलौर व अन्य क्षेत्रों में तेज बारिश-बिजली गिरने की आशंका ⚡

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 7 0
Users Today : 527
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 7 0
Users Today : 527
Users Yesterday : 1033