न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप
Home » भेंट » “रुड़की ब्लॉक प्रधानों की सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से अहम भेंट: मनरेगा की सूक्ष्म सिंचाई योजना को पुनः शुरू कराने की उठी जोरदार मांग”

“रुड़की ब्लॉक प्रधानों की सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से अहम भेंट: मनरेगा की सूक्ष्म सिंचाई योजना को पुनः शुरू कराने की उठी जोरदार मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रुड़की ब्लॉक के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान संगठन अध्यक्ष श्रवण चौधरी के नेतृत्व में देहरादून में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के हित में मनरेगा द्वारा पूर्व में संचालित सूक्ष्म सिंचाई योजना को हरिद्वार जनपद में पुनः शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक पत्र भी सांसद के माध्यम से भेजा।

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने प्रधानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी संसद सत्र में वे इस विषय को गंभीरता से उठाएंगे और किसानों की सुविधा के लिए योजना को पुनः संचालित कराने का प्रयास करेंगे। प्रधान संगठन अध्यक्ष श्रवण चौधरी ने कहा कि ग्राम प्रधान जनता से सीधे जुड़े होते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

प्रधानों ने भाजपा नेत्री रोमा सैनी का भी आभार व्यक्त किया, जिनकी पहल पर यह मुलाकात संभव हो पाई। इस अवसर पर कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे, जिनमें जुल्फिकार, राजेश, विपिन, देवराज, नरेन्द्र और जोगिंदर प्रमुख रहे

Share This
ALSO READ  "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत की अनमोल भेंट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886