न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में सजा यादों का कारवां, फिर गुलज़ार हुआ कॉलेज का आंगन… 1988-98 बैच की पूर्व छात्राओं ने मिलकर ताजा कीं सुनहरी यादें BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए
Home » यात्रा » “बहादराबाद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा: झांकियों, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब”

“बहादराबाद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा: झांकियों, भजन-कीर्तन और पुष्पवर्षा के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार )बहादराबाद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण युवा मण्डल द्वारा रविवार को एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारम्भ रामलीला मैदान से हुआ, जहाँ से यह शिव मंदिर रोड, बहादराबाद-रुड़की रोड, काली माता मंदिर तिराहा, मुख्य राजमार्ग, पृथ्वीराज चौहान तिराहा, पीठ बाजार, मोहल्ला चौनान, मोहल्ला तालाबवाला होते हुए चौक बाजार से वापस रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया और लोगों की भारी भीड़ दर्शन हेतु उमड़ पड़ी।शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राधा-कृष्ण झूला झूलते हुए नजर आए, तो कहीं माखनचोरी की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। झूले पर विराजमान श्रीकृष्ण को भक्तों ने झूला झुलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग पर भक्ति गीतों और भजन-कीर्तन की गूंज रही। बैंड-बाजों की धुन और कलाकारों के नृत्य ने वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया।कार्यक्रम में श्रीकृष्ण युवा मण्डल के शोभित चौहान, पप्पन, विक्रांत, वरुण चौहान, दीपांकर चौहान, ग्राम प्रधान नीरज चौहान, बसंत चौहान, शैलेन्द्र चौहान, प्रमोद चौहान, चेतन चौहान सचिन चौहान,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रूप से शामिल हुए। हर कोई भक्ति रस में डूबा नजर आया और पूरे गांव में उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा।

यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी उदाहरण पेश करती दिखी।

बहादराबाद में निकली यह शोभा यात्रा भक्तिमय माहौल और भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों के कारण लंबे समय तक लोगों के मन में स्मरणीय बनी रहेगी।

Share This
ALSO READ  "हरिद्वार में छठ महापर्व की गूंज: विष्णुलोक कॉलोनी से निकली भव्य कलश यात्रा, वरिष्ठ नेता राजवीर चौहान बोले — छठ पर्व भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 7 1 4 9
Users Today : 92
Users Yesterday : 1274
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 7 1 4 9
Users Today : 92
Users Yesterday : 1274