न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » सम्मान » “खेल, जोश और सम्मान का संगम: श्री ओम विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य समापन, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा व कुलाधिपति मुनीश सैनी के हाथों विजेताओं को मिले पुरस्कार”

“खेल, जोश और सम्मान का संगम: श्री ओम विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य समापन, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा व कुलाधिपति मुनीश सैनी के हाथों विजेताओं को मिले पुरस्कार”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। श्री ओम विश्वविद्यालय में खेल सप्ताह (स्पोर्ट्स मीट) 2025 का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया, खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ विश्विद्यालय के कुलाधिपति मुनीश सैनी जी के द्वारा फीता काट कर किया गया, साथ में विश्विद्यालय के सभी गणमान्य व्यक्ति अध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल, कब्बडी, बैडमिन्टन, खो-खो, रेस, कैरम, लूडो, शतरंज रंगोली, इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर का प्रतिभाग कियां खेल प्रतियोगिता का समापन दिनांक 20.12.2025 को मुख्य अतिथि डॉ० ललित नारायण मिश्रा (सीडीओ हरिद्वार) और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मुनीश सैनी द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर किया गया।खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम निम्न रही: क्रिकेट फार्मेसी, वालीबाल फार्मेसी, कब्बडी-बीएएमएस, बैडमिन्टन-बीएएमएस, कैरम-बीएएमएस, लूडो फार्मेसी, पैरामेडिकल, बीएएमएस, शतरंज बीएएमएस, रंगोली-बीएएमएस, खो-खो-

बीएएमएस, कैरम-बीएएमएस,

समापन समारोह के मुख्य अथिति ने अपने अभिभाषण में कहा खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता नवाचार और सामाजिक उत्थान सशक्त मंच है। श्री ओम विश्वविद्यालय शिक्षा, नवाचार और सामाजिक उत्थान का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यह संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच है। विश्विद्यालय के कुलाधिपति मुनीश सैनी जी की दूरदर्शी सोच और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का यह विश्वविद्यालय एक जीवंत उदाहरण है।

विश्विद्यालय के कुलाधिपति मुनीश सैनी जी ने अपने सम्बोधन में कहा इस खेल सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। यह विश्वविद्यालय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगारोन्मुख शिक्षा देने और देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। यह संस्थान ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान कर शिक्षा में समावेशिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह विश्वविद्यालय ज्ञान, संस्कार और प्रगति का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।

ALSO READ  "सेवा संकल्प फाउंडेशन की संस्थापक ट्रस्टी गीता धामी ने किया ‘सावन स्पेशल’ कार्यक्रम का शुभारंभ, शहीद परिवारों का किया सम्मान"

विश्विद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर एस.पी. पांडे जी ने प्रतिभागी छात्र / छात्राओ को शुभकामनाएँ देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता हैं। इस खेल प्रतियोगिता में कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अनिल कुमार झा संयोजक डॉ० विजय सिंह एवं अन्य कमेटी मेंबर ने खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811