न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » उत्सव » भव्य नटराज रामलीला में पूरी भेल रानीपुर गूंज उठी जय श्रीराम के जयकारों से, कांग्रेस नेता राजवीर चौहान की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्सव का गरिमा और रंग

भव्य नटराज रामलीला में पूरी भेल रानीपुर गूंज उठी जय श्रीराम के जयकारों से, कांग्रेस नेता राजवीर चौहान की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्सव का गरिमा और रंग

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। भेल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में नटराज रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है। भगवान श्रीराम की अद्भुत लीलाओं का सजीव मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंच पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संवाद, संगीत और भावपूर्ण अभिनय ने ऐसा अद्भुत वातावरण निर्मित किया कि पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजवीर चौहान ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रामलीला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी महान संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नटराज रामलीला समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों के उत्कृष्ट आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को संस्कृति से परिचित कराने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और रामभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी ने भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ जय श्रीराम के उद्घोष में भाग लिया। मंचन के दौरान वातावरण भक्ति, संगीत और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। यह भव्य आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को प्रबल करता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक गौरव को भी सशक्त बनाता है।

 

ALSO READ  “हिंदी पत्रकारिता की दो शताब्दियों का अमर उत्सव: हरिद्वार प्रेस क्लब से शुरू होगा सच्चाई, विचार और परिवर्तन के 200 वर्षों की यशगाथा का भव्य समारोह”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 9
Users Today : 269
Users Yesterday : 861