न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “जनसेवा केन्द्र की आड़ में चल रहा था फर्जीवाड़े का साम्राज्य! अलीशान होटल से पकड़ा गया ‘मानवाधिकार अध्यक्ष’ बना युवक, हजारों नकली जन्म प्रमाण पत्र और सरकारी मोहरों के साथ गिरफ्तार”

“जनसेवा केन्द्र की आड़ में चल रहा था फर्जीवाड़े का साम्राज्य! अलीशान होटल से पकड़ा गया ‘मानवाधिकार अध्यक्ष’ बना युवक, हजारों नकली जन्म प्रमाण पत्र और सरकारी मोहरों के साथ गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।अभियान के क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के सहयोग से एक ऐसे जनसेवा केन्द्र का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक फर्जी मोहरों के सहारे जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था।

संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल के शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगे कमरे में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाता हुआ पाया गया।पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को थाना साहिबगंज बिहार का निवासी बताते हुए मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया तथा होटल आलीशान में सी.एस.सी. सेन्टर चलाकर सेन्टर में लोगों के मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात बनाने की जानकारी दी।

संदिग्ध द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों जन्म प्रमाण पत्र का अवलोकन करने पर पाया गया कि सभी जन्म प्रमाण पत्रों पर सीरियल नं0 1 अंकित है जिस पर उत्तराखण्ड राज्य का लोगो बना हुआ है। उक्त प्रमाण पत्रों पर उत्तराखण्ड सरकार अंग्रेजी व हिन्दी में छपा हुआ है। अधिकाशं प्रमाण पत्र हरिद्वार में निवासरत व्यक्तियों बने हुए हैं तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगर निगम रूद्रपुर के लेटर पैड पर जारी किये गये हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में नशा तस्करों पर पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार! ऑपरेशन प्रहार के तहत बहादराबाद पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, एसएसपी के सख्त अभियान से मचा हड़कंप"

मौके से नगर पंचायत पिरान कलियर के ई0ओ0 से सम्पर्क कर व्हाटसअप पर उक्त जन्म प्रमाण पत्र की फोटो भेजकर जानकारी की गयी तो उनके द्वारा बताया गया है कि इस प्रमाण पर दो मोहर लगी है तथा कलियर में जन्म प्रमाण पत्र पर मैं ही हस्ताक्षर करता हूं, ये हस्ताक्षर नहीं है, यह प्रमाण पत्र फर्जी हैं। मानवाधिकार आयोग का पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया।

कड़ी पूछताछ में संदिग्ध शहनवाज ने बताया कि कुछ डाक्यूमेन्ट वह खुद गूगल पर ऑनलाईन बनाता है और कुछ डाक्यूमेन्ट ऑनलाइन मंगाकर प्रिन्ट निकलवाकर लोगों को देता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक लगभग एक हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बना चुका है।

शहनवाज की दुकान की तलाशी से 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र एक लैपटाप, लैपटाप चार्जर, एक अदद माउस व एक अदद एक अदद मोबाइल फोन Redmi व 06 आधार कार्ड, 07 अलग अलग मोहरें बरामद हुयी है जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0स0-29/2026 धारा-336 (3), 338, 339 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। आरोपित शहनवाज पुत्र मौ0 प्यारे निवासी ग्राम दाउदपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीसान होटल पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष का चालान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 0
Users Today : 280
Users Yesterday : 861