न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » ऐलान » “गढ़ मीरपुर से उठी स्थानीयता की गूंज: मुस्लिम समाज ने थामा मास्टर दलीप कुमार का हाथ, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत — ज्वालापुर की राजनीति में मचा नया तूफ़ान, अब जनता बोलेगी ‘अपना नेता, अपनी विधानसभा!’”

“गढ़ मीरपुर से उठी स्थानीयता की गूंज: मुस्लिम समाज ने थामा मास्टर दलीप कुमार का हाथ, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत — ज्वालापुर की राजनीति में मचा नया तूफ़ान, अब जनता बोलेगी ‘अपना नेता, अपनी विधानसभा!’”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार/गढ़ मीरपुर, 18 अक्टूबर 2025 ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में इस बार स्थानीयता का मुद्दा प्रमुखता से उभर रहा है। शिक्षित, ईमानदार और सर्वधर्म सम्मान की भावना रखने वाले स्थानीय नेता मास्टर दलीप कुमार को अब मुस्लिम समाज का भी खुला समर्थन मिल गया है।गढ़ मीरपुर में समाजसेवी शमीम ठेकेदार के आवास पर आयोजित प्रबुद्ध जनों की बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में मास्टर दलीप कुमार को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी हाजी फुरकान अहमद ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि ज्वालापुर की कमान किसी स्थानीय, शिक्षित और जनसेवक नेता को दी जाए — और वह हैं मास्टर दलीप कुमार।”बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मास्टर दलीप कुमार ने वर्षों से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। वे हर धर्म और समाज के लोगों के सम्मान के प्रतीक हैं। उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार आदिल अहमद ठेकेदार ने कहा कि जनता अब उन बाहरी उम्मीदवारों से तंग आ चुकी है जो सिर्फ चुनाव के वक्त दिखाई देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर दलीप कुमार का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ, नारे गूंजे — “मास्टर दलीप कुमार जिन्दाबाद, स्थानीय नेता जिन्दाबाद!”

उन्होंने कहा, “मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूं, सत्ता का साधन नहीं। मेरा लक्ष्य है — समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की नई दिशा देना।”

गढ़ मीरपुर-पंचपुरी क्षेत्र के लगभग 18,000 मतदाता हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते हैं, और अब वे स्थानीय उम्मीदवार के पक्ष में एकजुट दिखाई दे रहे हैं।

ALSO READ  "उत्तराखंड में आंगनवाड़ी भर्ती का बड़ा ऐलान, आज से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन; कार्यकर्ती और सहायिका के पदों पर मिलेगा मौका"

बैठक में राहुल प्रधान, बिलाल अमन, तौफीक अली, मेहरबान अली, जावेद अब्बासी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह बैठक सिर्फ समर्थन नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है —

“अब ज्वालापुर की जनता अपना प्रतिनिधि खुद चुनेगी, जो उनकी मिट्टी से जुड़ा हो, उनकी भावनाओं को समझता हो — और वह नाम है मास्टर दलीप कुमार।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 9
Users Today : 242
Users Yesterday : 930