न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना का बड़ा एक्शन, जल जीवन मिशन की योजनाओं को 100% पूरा करने के सख्त निर्देश, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन का भी लिया जायजा BIG BREAKING:: बहादराबाद दशहरा महोत्सव में विधायक आदेश चौहान ने रामलीला कलाकारों को किया सम्मानित, दिया सत्य की जीत का संदेश BIG BREAKING:: उत्तराखंड की तेजतर्रार IPS तृप्ति भट्ट का बढ़ा कद! CBI में SP की अहम जिम्मेदारी, अब केंद्रीय जांच एजेंसी में दिखेगा दमदार अंदाज BIG BREAKING:: हरिद्वार में डॉ. रागिनी नायक का जोरदार स्वागत, 2027 के रण के लिए कांग्रेस ने रानीपुर विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल! BIG BREAKING:: शहीदों को नमन, खाकी का सम्मान! धामी का बड़ा ऐलान—1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट दोगुना; पुलिसकर्मियों को मिलेंगी 8 बड़ी सौगातें BIG BREAKING:: शहीदों को खाकी का सलाम! हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को याद कर झुके पुलिसकर्मियों के सिर
Home » एक्शन » “हरिद्वार नगर निगम का दिवाली पर बड़ा एक्शन: शहर को चमकाने के लिए छुट्टियाँ रद्द, सभी सफाईकर्मी और अधिकारी रहेंगे ड्यूटी पर मुस्तैद — भूपतवाला में कूड़ा मिलने पर दो अफसरों को नोटिस, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी!”

“हरिद्वार नगर निगम का दिवाली पर बड़ा एक्शन: शहर को चमकाने के लिए छुट्टियाँ रद्द, सभी सफाईकर्मी और अधिकारी रहेंगे ड्यूटी पर मुस्तैद — भूपतवाला में कूड़ा मिलने पर दो अफसरों को नोटिस, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । दीपों के महापर्व दिवाली के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हरिद्वार नगर निगम ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सभी फील्ड कर्मचारियों और अधिकारियों की दिवाली पर छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे, वहीं वरिष्ठ अधिकारी भी व्यवस्था का सुपरविजन करेंगे। भूपतवाला में कूड़ा मिलने पर मुख्य नगर आयुक्त ने स्थानीय सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोबारा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।रानीपुर मोड़ क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षद श्री राजेश शर्मा तथा स्थानीय व्यापारियों से संवाद कर सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। नगर निगम द्वारा यहां आमजन की सुविधा और दैनिक सफाई कार्य को सुदृढ़ करने के लिए लगाए गए ट्विन डस्टबिनों की व्यवस्था का भी उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया।नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस क्रम में सफाई कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द करते हुए उन्हें पूर्ण क्षमता से कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सुपरवाइज़रों के माध्यम से बाज़ार क्षेत्रों में व्यापारियों को कम्पोस्टेबल कूड़ा बैग उपलब्ध कराएं, ताकि प्लास्टिक कचरे की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके।

ALSO READ  "परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के गृह जनपद हरिद्वार में मेगा एक्शन: 69 हजार से ज्यादा चालान, करोड़ों की बंपर वसूली, हजारों वाहन सीज—सख्ती और सिस्टम से रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड!"

 

निरीक्षण के दौरान भोपतवाला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने संबंधित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह एजेंसी पर जुर्माना लगाने एवं एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने यह कड़ा निर्णय शहर की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए लिया है। त्योहार के दौरान आमतौर पर घरों और बाजारों से कूड़ा-कचरा अधिक निकलता है, जिसके मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि व्यवस्था कहीं भी बाधित न हो।

 

ज्वालापुर और कनखल में दिए गए सख्त निर्देश

 

नगर आयुक्त ने ज्वालापुर और कनखल क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर रखें और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

लापरवाही पर दो अफसरों को नोटिस

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भूपतवाला क्षेत्र में निष्काम सेवा ट्रस्ट के पास कूड़ा फैला हुआ पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जब क्षेत्र के सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर मौके पर मौजूद नहीं मिले, तो नगर आयुक्त नंदन कुमार ने तत्काल प्रभाव से इन दोनों अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के समय ड्यूटी से अनुपस्थित रहना और लापरवाही बरतना गंभीर अनुशासनहीनता है। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोबारा लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है

 

नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि दिवाली के अवसर पर हरिद्वार की स्वच्छता सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 4
Users Today : 38
Users Yesterday : 1035
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 4 5 6 4
Users Today : 38
Users Yesterday : 1035