न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » संकल्प » 5 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़, शांति और सुरक्षा का संकल्प: एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने रच दिया कांवड़ यात्रा प्रबंधन का ऐतिहासिक कीर्तिमान

5 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़, शांति और सुरक्षा का संकल्प: एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने रच दिया कांवड़ यात्रा प्रबंधन का ऐतिहासिक कीर्तिमान

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। इस वर्ष की कांवड़ यात्रा में हरिद्वार जनपद में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व संख्या है। इतने विशाल जनसैलाब को कुशलता से नियंत्रित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल (आई०पी०एस०) के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने बेहद प्रभावी ढंग से पूरा किया।

 

यात्रा के दौरान कहीं भी कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई, और जहां-जहां असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, वहां पुलिस ने त्वरित, निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करते हुए यह संदेश दिया कि कानून और व्यवस्था से कोई ऊपर नहीं। चाहे वह विवादित वीडियो हो, सड़क पर उपद्रव हो या दंगा भड़काने की साजिश — हर स्थिति को कुशल रणनीति और तत्परता से संभाला गया।

 

हरिद्वार पुलिस की यह सफलता केवल एक प्रशासनिक जीत नहीं, बल्कि कांवड़ श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को बनाए रखने का एक अनुकरणीय उदाहरण भी है। प्रमेन्द्र डोभाल की नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की दृढ़ता और टीम को साथ लेकर चलने की शैली ने यह सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व सशक्त हो तो हर चुनौती अवसर में बदली जा सकती है। हरिद्वार को इस सेवा भावना और अनुशासित पुलिसिंग पर गर्व है।

ALSO READ  "धामी का दमदार ऐलान! तिरंगे तले गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, CM ने गिनाईं 7 बड़ी सौगातें"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 7 0 0
Users Today : 46
Users Yesterday : 951