न्यूज़ फ्लैश
“नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई” “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर” “हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल” “रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश”
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में बड़ा खुलासा: दयाल एंक्लेव हत्या कांड के तीनों आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने बरामद की रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक – पुरानी रंजिश का निकला राज

हरिद्वार में बड़ा खुलासा: दयाल एंक्लेव हत्या कांड के तीनों आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, कनखल पुलिस ने बरामद की रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक – पुरानी रंजिश का निकला राज

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दयाल एंक्लेव में युवक की हत्या कर फरार हुए तीनों आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया है कि 29 सितंबर थाना कनखल को सूचना मिली कि सुमित निवासी जगजीतपुर, कनखल की दयाल एंक्लेव में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर थाना कनखल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता व सूचना तंत्र को सक्रिय किया। एक विशेष सूचना पर सभी तीन फरार आरोपितों को थाना क्षेत्र बैरागी कैंप से हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि पहले सभी की आपस में जान पहचान थी पुरानी किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया था। गिरफ्तार किए गए सावन पुत्र हरि सिंह, निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल व निशांत पुत्र गोविन्द, निवासी शांति बिहार कॉलोनी, लाल मंदिर, ज्वालापुर; स्थाई निवासी ग्राम रणसुरा, थाना देवबंद व कृष्णा पुत्र तेजपाल, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, लाल मंदिर, थाना कोतवाली ज्वालापुर का चालान कर दिया गया है।

289 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *