न्यूज़ फ्लैश
“गंग नहर किनारे बाग में मिली 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश से मचा हड़कंप, पास खड़ी मिली मोटरसाइकिल ने बढ़ाई रहस्य की परतें – हत्या की आशंका में पुलिस की तेज़ छानबीन” “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : हरिद्वार में बहुउद्देशीय शिविरों का रोस्टर जारी, 18 से 20 फरवरी तक गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन—एक ही छत के नीचे मिलेंगे प्रमाण पत्र, पेंशन, राजस्व और जनकल्याण योजनाओं के लाभ “खाट पर सजी जन चौपाल, पगड़ी पहन बने ‘गांव के मुखिया’ – आर्यनगर कांगड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनता की हर पीड़ा, 5 लाख से ज्यादा समस्याओं के समाधान का किया भरोसा” “ज्वालापुर में सार्वजनिक स्थलों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, सब्जी मंडी से गंग नहर पटरी तक चला पुलिस का सख्त अभियान, 22 हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, 5500 रुपये का चालान वसूला गया” “वर्ल्ड कप में भारत को सिल्वर दिलाने वाले सूरज–नवनीत का हरिद्वार में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहनाया मेडल, गूंजा ‘उत्तराखंड का गौरव’” “कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान: चमगादड़ टापू से 8 टन कचरा साफ, ‘स्वच्छ हरिद्वार–स्वस्थ हरिद्वार’ की ओर बड़ा कदम”
Home » सम्मान » “वर्ल्ड कप में भारत को सिल्वर दिलाने वाले सूरज–नवनीत का हरिद्वार में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहनाया मेडल, गूंजा ‘उत्तराखंड का गौरव’”

“वर्ल्ड कप में भारत को सिल्वर दिलाने वाले सूरज–नवनीत का हरिद्वार में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहनाया मेडल, गूंजा ‘उत्तराखंड का गौरव’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी और नवनीत कुमार को शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल दिलाने पर सम्मानित किया है।ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं, जो पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तराखण्ड एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और संकल्प से ही अंतरराष्ट्रीय सफलता मिलती है और ये खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद खिलाड़ी सूरज चौधरी ने कहा कि यह मेरे जीवन का अत्यंत गर्व का क्षण है। मैं यह सम्मान अपने माता-पिता, गुरुओं, साथियों तथा हरिद्वार और पूरे उत्तराखंड की जनता को समर्पित करता हूँ। जल्द ही देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाने का संकल्प है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : हरिद्वार में बहुउद्देशीय शिविरों का रोस्टर जारी, 18 से 20 फरवरी तक गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन—एक ही छत के नीचे मिलेंगे प्रमाण पत्र, पेंशन, राजस्व और जनकल्याण योजनाओं के लाभ

“नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर में विकास की ऐतिहासिक पहल: वार्ड-12 के रामधाम, देव नगर और संत कृपाल नगर में सड़क, नाली व पुलिया निर्माण का शुभारंभ, जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या से मिलेगा स्थायी समाधान — अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ”