न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल हुईं टीवी-फिल्म अभिनेत्री हेली दारूवाला, दिव्य माहौल में हुईं भावुक; बोलीं– यहां की सकारात्मक ऊर्जा ने दिल को छू लिया” “नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई” “हरिद्वार का लाल बना आईएएस: अत्मलपुर बोंगला के तुषार चौहान ने रचा इतिहास, पूरे जनपद में जश्न और गर्व की लहर” “हरिद्वार में कल गूंजेगा अमित शाह का दम, बैरागी कैंप में विशाल जनसभा के साथ विकास और नई न्याय संहिता प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन” “मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में तड़प रहे घायलों के लिए ‘फरिश्ता’ बने एसएसपी नवनीत सिंह, मौके पर रुककर कराया रेस्क्यू और पहुंचाया अस्पताल” “आंगनबाड़ी राशन घोटाले पर डीएम सविन बंसल का बड़ा छापा: सेंट्रल गोदाम में बाल श्रमिक मिले, एक्सपायरी और संदिग्ध खाद्य सामग्री पर खुली पोल”
Home » दुःखद » “कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे स्व. सईद अहमद: सिर में चोट लगने से हुआ दुखद निधन, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस विभाग में छाया शोक”

“कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे स्व. सईद अहमद: सिर में चोट लगने से हुआ दुखद निधन, एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस विभाग में छाया शोक”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड पुलिस के वर्ष 2000 बैच के अपर उप निरीक्षक स्व. सईद अहमद, निवासी ग्राम शहदोरा, अलीनगर, ऊधमसिंह नगर, वर्तमान में जीआरपी काठगोदाम में नियुक्त थे। हाल ही में गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें राममूर्ति अस्पताल, बरेली (उ.प्र.) में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास स्थान पर किया गया।

स्व. सईद अहमद अपने सौम्य स्वभाव, शालीनता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में गहरा शोक है। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट सहित समस्त पुलिस परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

306 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *