न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » निरीक्षण » “सीडीओ आकांक्षा कोण्डे का सख्त निरीक्षण: वन स्टॉप सेंटर की खामियों पर नाराज़गी, छात्रावास व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश”

“सीडीओ आकांक्षा कोण्डे का सख्त निरीक्षण: वन स्टॉप सेंटर की खामियों पर नाराज़गी, छात्रावास व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के द्वारा वन स्टॉप सेंटर हरिद्वार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर मे आने वाले केस किस प्रकार के हैं और उनका निस्तारण कैसे किया जा रहा है कि पूरी जानकारी ली, वन स्टॉप सेंटर में तैनात कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी ली गई, सेंटर की साफ़ सफ़ाई के बारे में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर की गई, एम टी एस के द्वारा काम सही से नहीं करने के कारण उसको पद से हटाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। केंद्र प्रशासिका को निर्देश दिए कि सभी सामान की सूची बनाकर प्रस्तुत करे क्या सामान उपलब्ध है। वर्तमान तक कितनी पीड़िता आई इसकी जानकारी ली। कंप्यूटर का रखरखाव सही से करने और रिपोर्ट ऑनलाइन करने के निर्देश प्रशासिका को दिये।
कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण भी सीडीओ के द्वारा किया गया। उनके द्वारा कहा गया की छात्रावास की व्यवस्था विभाग के द्वारा सही कराई जाए। जिससे कामकाजी महिलाओं को रहने के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल और केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी उपस्थित रही।

 

 

Share This
ALSO READ  "देहरादून से दिखेगा कांग्रेस का दम! राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले नेताओं की बड़ी बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 7
Users Today : 824
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 7 6 7
Users Today : 824
Users Yesterday : 886