न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप
Home » समाधान » “धामी मॉडल का दम: HRDA के सुशासन कैंप में उपाध्यक्ष सोनिका की सख्त मॉनिटरिंग, 22 मानचित्रों का ताबड़तोड़ निस्तारण—आवेदकों ने कहा, पहली बार मिला इतना तेज़ और पारदर्शी समाधान”

“धामी मॉडल का दम: HRDA के सुशासन कैंप में उपाध्यक्ष सोनिका की सख्त मॉनिटरिंग, 22 मानचित्रों का ताबड़तोड़ निस्तारण—आवेदकों ने कहा, पहली बार मिला इतना तेज़ और पारदर्शी समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा आज सुशासन कैंप का सफल आयोजन ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। आज के कैंप में सचिव HRDA श्री मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता श्री राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता श्री प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट श्री गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका द्वारा विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके। 08 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 14 मानचित्र निर्गत किए गए। इस प्रकार कुल 22 मानचित्रों का निस्तारण किया गया। त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की। धामी सरकार की इस पहल की एवं प्राधिकरण के कार्य की लाभार्थियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई ।HRDA ने बताया कि अगला सुशासन कैंप पुनः 15 तारीख को ब्लॉक सभागार बहादराबाद हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन कैंप में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें

Share This
ALSO READ  हरिद्वार से गूँजी आयुर्वेद-पंचकर्म की ध्वनि: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले– विश्व की अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान इसी प्राचीन धरोहर में, उत्तराखण्ड को बनाया जाएगा ग्लोबल वेलनेस डेस्टिनेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 3
Users Today : 860
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 3
Users Today : 860
Users Yesterday : 886