न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “कांवड़ मेला, पर्व सुरक्षा और लंबित प्रकरणों को लेकर देहात पुलिस की रणनीतिक बैठक”

“कांवड़ मेला, पर्व सुरक्षा और लंबित प्रकरणों को लेकर देहात पुलिस की रणनीतिक बैठक”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा देहात के क्षेत्राधिकारियों व थाना/कोतवाली प्रभारियों के साथ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य देहात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना वह लंबित अपराधों की निस्तारण के संबंध में, सभी ने अपनी अपनी राय देते हुए किया गया विचार विमर्श ।
बैठक में देहात क्षेत्र के नए प्रस्तावित चौकियों के सृजन एवं व्यवस्था के विषय में गहन विचार-विमर्श किया गया। इन चौकियों के माध्यम से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। ऐसे आपराधिक प्रकरण, जो हरिद्वार जनपद से बाहर के न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। लंबे समय से थानों में जमा लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण पर भी विशेष चर्चा हुई। निर्देश दिए गए कि यदि नोटिस भेजे जाने के बाद भी कोई दावेदार नहीं आता, तो नियमानुसार इनकी तत्काल नीलामी की जाए।
बैठक में देहात क्षेत्र में आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा उपकरणों, ट्रैफिक व्यवस्था, और अन्य लॉजिस्टिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मेला क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन हेतु सभी अधिकारियों को अपनी भूमिका स्पष्ट रूप से दी गई। बैठक के अंत में आने वाले प्रमुख त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और फोर्स प्रबंधन को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी अधिकारियों को सामूहिक समन्वय और सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

ALSO READ  "हरिद्वार में सफाई कर्मियों की आवाज बुलंद: आयोग उपाध्यक्ष ने दिए अधिकारों की रक्षा और शोषण पर कार्रवाई के निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 6
Users Today : 246
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 5 6
Users Today : 246
Users Yesterday : 861