न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:“2027 की जीत का मिशन शुरू! बूथ पर भाजपा का फोकस, हर कार्यकर्ता की होगी डिजिटल निगरानी—संगठन मजबूत करने मैदान में उतरी पार्टी” BIG BREAKING”गायों की मौत पर मचा बवाल! पुलिस का शिकंजा, करण पंडित पर मुकदमा… दफन शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम” BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’
Home » संकल्प » “4 जुलाई से शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’—स्वास्थ्य शिविर, रोजगार मेले और जनसेवा कैंपों के जरिए हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ”

“4 जुलाई से शुरू होगा ‘सेवा पखवाड़ा’—स्वास्थ्य शिविर, रोजगार मेले और जनसेवा कैंपों के जरिए हर पात्र तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। “सेवा, सुशासन एवं समर्पण थीम’ पर जनपद स्तर पर 04 जुलाई से 30 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस दौरान जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरकार के पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक जनपद में मुख्य विकास अधिकारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है, कार्यक्रमों की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री अथवा मुख्यमंत्री द्वारा नामित प्रतिनिधि करेंगे। 4 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा, देहरादून ऋषिकेश से मुख्यमंत्री के संबोधन का सभी जनपदों में सजीव प्रसारण कराया जाएगा।

सेवा सप्ताह के पहले दिन रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास, दूसरे दिन नई सरकारी पहल एवं योजनाएं, तीसरे दिन सड़क, रेल, रोपवे और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाएं, चौथे दिन उद्योग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, पांचवें दिन कृषि, उद्यान और पशुपालन, छठे दिन महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण तथा सातवें दिन स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों के तहत चिकित्सा एवं दिव्यांग शिविर, महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर, मैराथन और खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्या, लोक संस्कृति एवं लोककला कार्यक्रम, विभागीय प्रदर्शनी, योजनाओं के स्टॉल, ऑन-द-स्पॉट आवेदन एवं पंजीकरण, लाभार्थियों के अनुभव साझा कराने, युवाओं के लिए कौशल विकास एवं स्वरोजगार संबंधी मार्गदर्शन और डिजिटल सरकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्व विभाग की ओर से लंबित मामलों के निस्तारण के लिए ‘समाधान समारोह-विशेष लोक अदालत’ का आयोजन भी किया जाएगा।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी से मिले रुद्रप्रयाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य विकास में जुटने का लिया संकल्प"

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सभी अधिकारी अपने-अपने कार्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे ताकी अधिक से अधिक लोगों को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 8 9 0
Users Today : 1046
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 8 9 0
Users Today : 1046
Users Yesterday : 747