न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » हत्या » बकरीद पर सनसनीखेज वारदात, युवक की गला रेत कर हत्या

बकरीद पर सनसनीखेज वारदात, युवक की गला रेत कर हत्या

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। बकरीद के पर्व पर मंगलौर कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहल्ला पठानपुरा में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक की पहचान स्थानीय युवक के रूप में हुई है, जिसकी लाश लहूलुहान हालत में मिली। त्योहार के जश्न के बीच इस वीभत्स हत्या ने खुशियों को मातम में बदल दिया।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के पीछे रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।

1,954 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *